Breaking News
बाराबंकी में चलती कार धू-धूकर जली:ड्राइवर ने पत्नी संग कूदकर बचाई जान, बहराइच हाईवे पर 3 किमी तक लगा जाम

बाराबंकी में बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर थाना क्षेत्र के मलिहामऊ मोड़ के पास सोमवार की शाम में चलती हुंडई क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया और पत्नी के साथ बाहर निकल आया। कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब तीन किलोमीटर तक जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। धुआं उठते ही रोकी कार, बाहर निकलकर बचाई जान सीतापुर निवासी अभय प्रताप अपनी पत्नी के साथ हुंडई क्रेटा कार से बहराइच गए थे। सोमवार को दोनों वहां से लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान रामनगर क्षेत्र के मलिहामऊ मोड़ के पास अचानक कार से धुआं उठने लगा। खतरे को भांपते हुए अभय प्रताप ने कार रोक दी और पत्नी के साथ बाहर निकल आए। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। सड़क पर जलती कार देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल के देर से पहुंचने का आरोप कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। राहगीरों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि, दमकल के पहुंचने में देरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाद में दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें हाईवे पर कार में आग लगने और मौके पर जुटे लोगों के कारण यातायात प्रभावित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब तीन किलोमीटर तक जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। घटना में कार बुरी तरह आग की चपेट में आ गई। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद हाईवे पर आपातकालीन सेवाओं की तत्परता और यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राहत की बात यह रही कि चालक और उनकी पत्नी समय रहते कार से बाहर निकल आए और दोनों सुरक्षित बच गए।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक हटे:भाजपा MLC की शिकायत पर दायित्व से मुक्त किया गया; प्रकाश बिन्दु को जिम्मेदारी

भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत के बाद मतगणना से एक दिन पहले ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक रहे 2007 बैच के आईएएस अभय सिंह को इस दायित्व से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह 2009 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश बिन्दु को जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें तत्काल निर्वाचन क्षेत्र में रिपोर्ट करने को कहा गया है। देवेंद्र सिंह ने अभय सिंह के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट का हवाला देते हुए भारत निर्वाचन आयोग को मेल किया था। उसके बाद मतगणना कर्मियों को खुला पत्र भी लिखा था। माना जा रहा है कि किसी प्रकार के विवाद से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उन्नाव में जांच करने गई पुलिस टीम से अभद्रता:स्थानीय लोगों से हुई बहस, इंस्पेक्टर ने कहा- वीडियो के आधार पर कार्रवाई होगी

उन्नाव के इंदिरा नगर मोहल्ले में रविवार शाम जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया। बालूघाट पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस के दौरान भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। शिकायत की जांच करने पहुंची थी पुलिस इंदिरा नगर से जुड़े एक विवाद की शिकायत चार दिन पहले कोतवाली में दी गई थी। इसी मामले की जांच करने पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिसकर्मी संबंधित पक्षों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय निवासी सूजल सिंह और छह-सात महिलाओं की उनसे कहासुनी हो गई। वीडियो के आधार पर की जा रही पहचान आरोप है कि इस दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और हंगामा हुआ। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। जांच की जाएगी कि विवाद किन परिस्थितियों में बढ़ा और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता हुई।

नंदवारा दोहरे हत्याकांड में 25 दिन बाद दो गिरफ्तार:बांदा में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में नामजद आरोपित पकड़े गए

बांदा में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में दो और नामजद आरोपियों महेंद्र पाल उर्फ राजू और ओमकार उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया। चार और छह साल के सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के 25 दिन बाद रविवार को दोनों को दबोचा। दोनों बच्चों के शव 30 सितंबर को घर के पास पानी से भरे गड्ढे में मिले थे। दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें लखनऊ से मध्य प्रदेश तक दबिश दे रही थीं। रिश्तेदारों और दोस्तों के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। मामला नरैनी थाना क्षेत्र का है। नंदवारा गांव में 30 सितंबर को दो सगे भाइयों के लापता होने की सूचना मिली थी। तलाश के दौरान दोनों बच्चों के शव घर के पास पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुए थे। मामले में बच्चों के पिता भइयाराम की तहरीर पर एक अक्टूबर को नरैनी थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन अक्टूबर को पांच आरोपियों भवानीदीन, अखिलेश, श्यामलली, लम्बरी उर्फ रामप्रसाद और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, महेंद्र पाल उर्फ राजू और ओमकार उर्फ शेरा की भूमिका को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे थे। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट हासिल किए थे। महेंद्र पाल और शेरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। दोनों की तलाश में लखनऊ से मध्य प्रदेश तक रिश्तेदारों और दोस्तों के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इसके बावजूद दोनों पुलिस की पकड़ से बाहर थे। रविवार को नरैनी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

भाजपा एमएलसी ने अब मतगणना कर्मियों को खुला पत्र लिखा:देवेंद्र सिंह ने कहा-‘मतगणना में धांधली न हो, यह आपकी जिम्मेदारी’

भाजपा के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार की शाम को एक ओर पत्र लिखा है। इस बार यह खुला पत्र मतगणना कर्मियों को संबोधित है। उन्होंने हर वर्ग के लिए किए गए अपने संघर्षों का हवाला देते हुए कहा कि ‘मतगणना में धांधली न हो, यह आपकी जिम्मेदारी है।’ उन्होंने इससे पहले पर्यवेक्षक को हटाने की मांग की थी और इस संबंध में चुनाव आयोग को मेल भी किया था। उसी पर्यवेक्षक पर आरोप लगाते हुए उन्हों मतगणना को लेकर संशय व्यक्ति किया है। देवेंद्र सिंह भाजपा से बगावत कर चुके हैं। उन्होंने पहले शिक्षकों के नाम लिखे खुले पत्र के जरिए अपमान और अन्याय के विरुद्ध वोट करने की अपील की थी। उसके बाद खुलकर सपा प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार करने उतर आए। इसी बीच उन्होंने पर्यवेक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग भी की। दो दिन बाद मतगणना है और अब उन्होंने एक पत्र मतगणना कर्मियों के नाम लिखा है। पहले जानिए पत्र में क्या लिखा है ”मतगण्ना कर्मियों के नाम खुला पत्र दिनांक 25/10/26 मेरे पयारे भाइयों
मतगणना की पारदर्शिता और शुचिता से लोकतंत्र के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत बना रहता है। इस चुनाव के ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) अवैध खनन और रिश्वतखोरी में चार्जशीटेड हैं। भारी मात्रा में नकदी सीबीआई ने इनके घर से बरामद किया था। सीबीआई द्वारा चार्जशीटेड अधिकारी को चुनाव पर्यवेक्षक बनाने के मकसद को आप आसानी से समझ सकते हैं। हम और आप सब एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं। जनता के किसी भी वर्ग के साथ कभी भी तो मैं लोकतांत्रिक तरीके से आप सबको न्याय दिलाने के लिए सदैव लड़ता रहा। मेधावी छात्र आयुष मिश्रा का मामला रहा हो या अभिषेक मद्धेशिया की हत्या का मामला रहा हो या दिलत सिपाही के साथ अन्याय का मामला रहा हो। अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला इकलौता जनप्रतिनिधि हूं, दूसरा कोई नहीं। मतगणना में धांधली न हो, यह आप सब की नैतिक जिम्मेदारी है। यद्यपि की आप सबके ऊपर धांधली करने का भारी दबाव होगा परंतु इसकी शुचिता बनाए रखना है। प्रत्येक दशा में आपके साथ खड़ा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा।” प्रशासन पारदर्शी मतगणना का कर रहा दावा सपा और उसके समर्थकों की ओर से मतगणना को लेकर समय-समय पर आशंका व्यक्त की जा रही है लेकिन प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि मतगणना पूरी तरह पारदर्शी होगी। जिस तरह से मतदान पारदर्शी तरीके से हुआ है, उसकी तरह से मतगणना भी होगी। मतपेटिकाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं और उसका सजीव प्रसारण बाहर भी हो रहा है। प्रत्याशियों एवं उनके अधिकृत एजेंटों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जहां से वे 24 घंटे निगरानी कर सकते हैं।

अयोध्या में रामायण यूनिवर्सिटी में इंडो-जापान कल्चरल कॉन्क्लेव:कोजी सातो बोले– अयोध्या में दिवाली मनाना मेरा सपना, गाए हिंदी गीत

भगवान राम की नगरी अयोध्या में दिवाली मनाना जापान के कोजी सातो का सपना है। दशहरा खत्म हुआ तो वे दिवाली का इंतजार नहीं कर सके और अयोध्या पहुंच गए। यहां रामायण यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडो-जापान कल्चरल कॉन्क्लेव में उन्होंने अपने मन की बात साझा की। जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली के महानिदेशक कोजी सातो ने कहा, “यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा सपना है कि एक बार अयोध्या में दिवाली मनाऊं।” रविवार को महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और जापान की दोस्ती के रंग नजर आए। कोजी सातो ने भगवान राम की नगरी और उनके नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित होने को विशेष अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच कई समानताएं हैं, जो दोनों देशों को करीब लाती हैं।
हिंदी गानों से बांधा समां कार्यक्रम में कोजी सातो का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने ‘मेरा जूता है जापानी’, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ और ‘बोले चूड़ियां, बोले कंगना’ जैसे लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीत गाए। उनके सुरों ने सभागार में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। संगीत के जरिए भारत-जापान की दोस्ती का संदेश भी सामने आया।
परिवार और सम्मान दोनों देशों की साझा पहचान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत और जापान के पारिवारिक मूल्य लगभग एक समान हैं। दोनों देशों की संस्कृति में परिवार, आपसी सम्मान और मानवीय रिश्तों को विशेष महत्व दिया जाता है। उन्होंने महर्षि महेश योगी की भावातीत ध्यान पद्धति का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान के लोगों ने भी इसे सहजता से समझा है। 80 विद्यार्थियों ने दिखाई सांस्कृतिक विविधता विश्वविद्यालय और मेरठ के ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन में 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया। जापान मंथ 2026 के तहत हुए कॉन्क्लेव में विभिन्न विद्यालयों के करीब 80 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। परिसर में भारत-जापान की परंपराओं पर प्रदर्शनी लगाई गई। ‘भारत-जापान मित्रता संदेश दीवार’ पर विद्यार्थियों और आगंतुकों ने अपने विचार साझा किए। शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह, प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार मिश्रा, निदेशक कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. रतीश गुप्ता और ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट के निदेशक एसपी वर्मा सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

साहित्यकार बृजदेव पांडेय को 88वें जन्मवर्ष पर सम्मान मिला:नगर विधायक ने कहा- वे रोज 5 घंटे पढ़ते हैं, विंध्य संस्कृति के सजग प्रहरी हैं

मिर्जापुर में डॉ. भवदेव पांडेय फाउंडेशन की ओर से तिवरानी टोला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 88 वर्ष की उम्र में भी प्रतिदिन पांच घंटे अध्ययन को वक्ताओं ने साहित्यकार बृजदेव पांडेय की यह दिनचर्या उनकी ज्ञान-साधना और साहित्य के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके 88वें जन्मवर्ष पर रविवार को सायंकाल 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें विंध्य की सांस्कृतिक विरासत का सजग प्रहरी बताते हुए उनके अनुभवों और विचारों को संरक्षित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र और विशिष्ट अतिथि डॉ. योगानंद गिरि रहे। घनश्याम ओझा ने बृजदेव पांडेय का माल्यार्पण कर अभिनंदन पत्र और पुष्प भेंट किए गए। यथार्थ पांडेय ने मां विंध्यवासिनी की तस्वीर भेंट की।
पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महंत डॉ. योगानंद गिरि ने कहा कि 88 वर्ष की उम्र में पांच घंटे अध्ययन करना उनकी ज्ञान-साधना को दर्शाता है। उनके लेखों और विचारों को लिपिबद्ध कर सुरक्षित रखने की जरूरत है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला बताया। विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने विंध्य क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा का उल्लेख करते हुए इसे मणिद्वीप की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर की साहित्यिक विरासत को व्यापक पहचान मिलनी चाहिए। प्रेमघन के बाद डॉ. भवदेव पांडेय ने भी क्षेत्र की साहित्यिक परंपरा को समृद्ध किया।
ऊषा कनक पाठक ने लोक साहित्य और लोकगीतों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए आचार्य रामचंद्र शुक्ल, निराला, देवकीनंदन खत्री और अन्य साहित्यकारों के योगदान की चर्चा की। यथार्थ पांडेय ने बृजदेव पांडेय के अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया। गणेश गंभीर ने मिर्जापुर की साहित्यिक और सामाजिक परंपराओं को लिपिबद्ध करने की जरूरत बताई। वरिष्ठ नागरिक संगठन के अरुण मिश्र ने कहा कि पुरानी पीढ़ी के अनुभवों और ज्ञान को सहेजना जरूरी है। समारोह में प्रो. किरण प्रकाश, रविंद्र द्विवेदी, आशा पांडेय, अनिल यादव, प्रभात मिश्र, शक्ति श्रीवास्तव, विश्वजीत दुबे, राजकुमार उपाध्याय और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रामभद्राचार्य विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. शिशिर पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. राजेंद्र तिवारी ने किया।

रसायन विभाग को देखकर पुरानी यादों में खो गए पुरातन छात्र छात्राएं 

 

1976 बैच के विद्यार्थियों ने आगरा कॉलेज आकर मनाई गोल्डन जुबली

बाबा न्यूज 
आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए आगरा कॉलेज में एकत्रित हुऎ। उनके शोधकार्य प्रारंभ करने के 50 वर्ष मनाने के लिए ये सभी छात्र छात्रएं पूर देश भर से अपने पुराने विभाग की यादों को ताजा करने के लिए आगरा कॉलेज में एकत्रित हुए।
उक्त जानकारी देते हुए रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज के इन सभी पुराने छात्रों ने वर्ष 1976 में रिसर्च में प्रारंभ किया, 2026 में इनके 50 वर्ष पूर्ण होने पर इन्होंने अपनी रिसर्च के दौरान मीठी यादों को विभाग में आकर ताजा की।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सीके गौतम एवं डॉ आभा शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। विभागाध्यक्ष प्रो संचिता सिंह ने सभी पुरा छात्र छात्राओं का विभाग की ओर से स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुऎ पुरा छात्र प्रो सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पहले के शिक्षक अभिभावक की तरह विद्यार्थी की चिंता करते थे। डॉ एसपी त्रिपाठी ने अपने जीवन के 50 वर्षों के अनुभव साझा किए। पुराविद्यार्थी अमिताभ जो कि आगरा में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लंबे समय तक काम किया, उन्होंने विभाग से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए l पूर्व प्राचार्य डॉ एके गुप्ता एवं डॉ सहाब दास ने भी अपने विचार रखे l
अतिथियों का आभार प्रोफे मनोज रावत एवं संचालन प्रोफे अमित अग्रवाल ने किया। पुरा छात्रों ने विभाग को अपनी ओर से माँ सरस्वती की धातु की प्रतिमा भी भेंट की।
इस अवसर पर प्रो बीके चिकारा, प्रो कल्पना चतुर्वेदी, प्रो विनीता गुप्ता, प्रो विनोद कुमार, प्रो आशीष कुमार, प्रो स्मिता चतुर्वेदी, प्रो सौवीर सिंह, प्रो भूपेंद्र सिंह, प्रो अमित चौधरी, प्रो महेन्द्र सिंह, प्रो अवधेश जौहरी, चेतन गौतम, डॉ सपना तोमर, डॉ निधि जौहरी, डॉ खुशबू यादव आदि शिक्षकों ने अतिथियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया l
पुरा छात्रों में डॉ विनोद सहगल, डॉ एससी गोयल, डॉ प्रमिला शर्मा, डॉ ऋषभ चतुर्वेदी, डॉ अशोक जैन, डॉ विनोद शर्मा, डॉ एमसी शर्मा, डॉ श्री किशन, अनिल श्रीवास्तव आदि ने अपने संस्मरण सुनाए।

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल साकेत ने आगरा में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

मरीज प्राथमिक परामर्श, फॉलो-अप के लिए विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे

बाबा न्यूज 

आगरा। मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने आज आगरा में मैक्स पेशेंट असिस्टेंस सेंटर, (दूसरी मंजिल, शांति मधुबन प्लाजा) में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की।
इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंटविभागके चेयरमैन एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चीफ डॉ. रमनीक महाजन तथा ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. सार्थक गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. रमनीक महाजन और डॉ. सार्थक गुप्ता हर महीने के तीसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मैक्स पेशेंट असिस्टेंस सेंटर, आगरा में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान मरीज प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।

इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन एवं रोबोटिकजॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चीफ डॉ. रमनीक महाजन, ने कहा, “जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में दर्द, अकड़न, सूजन, जोड़ का अस्थिर होना और चलने-फिरने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आर्थराइटिस यानी गठिया उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में होने वाले घिसाव या सूजन संबंधी स्थितियों के कारण हो सकता है। चोट लगने के बाद भी पोस्ट-ट्रॉमैटिक आर्थराइटिस विकसित हो सकता है। गंभीर गठिया से पीड़ित उपयुक्त मरीजों के लिए रोबोटिक तकनीक की सहायता से की जाने वाली जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सर्जिकल प्लानिंग और इम्प्लांट की सटीक पोजीशननिर्धारित करने में मदद करती है। वहीं, घुटने, कंधे और अन्य जोड़ों की खेल संबंधी चोटों का इलाज मिनिमली इनवेसिव आर्थोस्कोपी से किया जा सकता है। इन तकनीकों से छोटे चीरे, टिशूस को कम नुकसान और सर्जरी के बाद कम दर्द जैसे लाभ मिल सकते हैं। इससे मरीजों के रिहैबिलिटेशन में मदद मिलती है, जोड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।”

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट – डॉ. सार्थक गुप्ता, ने कहा, “रोबोटिक्स और कंप्यूटर-नेविगेटेड जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से सर्जरी के दौरान सटीकता बढ़ी है, जिससे मरीजों के उपचार के परिणाम बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इन एडवांस्ड तकनीकों में मरीज की सुविधा और सुरक्षित रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे सर्जरी के बाद होने वाली परेशानी कम करने, जल्द स्वस्थ होने और बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आगरा में अपनी ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं का विस्तार करते हुए हमें खुशी हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक उपचार सुविधाएं अपने शहर के करीब उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रधान और पत्नी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंग, VIDEO:बच्चों के हाथों में भी रिवॉल्वर थमाया, पुलिस बोली- कार्रवाई होगी

गोंडा में ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी का लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बच्चे भी हाथों में रिवॉल्वर लेकर निशाना लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बच्चों के फायरिंग करने की पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो पिछले साल दीपावली का बताया जा रहा है। शनिवार शाम 6 बजे वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की जाएगी। तीन वीडियो में फायरिंग करते दिखे प्रधान और पत्नी मामला इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के पूरे तिलक गांव का है। यहां के ग्राम प्रधान शकील अहमद खान और उनकी पत्नी परवीन के तीन वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में प्रधान कुर्सी पर बैठकर फायरिंग करते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में वह खड़े होकर रिवॉल्वर से गोली चलाते नजर आ रहे हैं। तीसरे वीडियो में उनकी पत्नी परवीन फायरिंग करती दिख रही हैं। इसी दौरान बच्चे भी रिवॉल्वर हाथ में लेकर निशाना लगाते नजर आ रहे हैं। रिवॉल्वर ठीक कराने के बाद फायरिंग करने की बात कही ग्राम प्रधान शकील अहमद खान का कहना है कि उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर में कुछ दिक्कत थी। उसे ठीक कराने के बाद वह फायरिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वीडियो पिछले साल दीपावली का है। पुलिस बोली- लाइसेंस लेकर होगी कार्रवाई इटियाथोक कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने बताया- फायरिंग का वीडियो सामने आया है। लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस निरस्त होगा। उन्होंने कहा- किसी को भी हर्ष फायरिंग की अनुमति नहीं है। लाइसेंसधारी को ही हथियार रखने की अनुमति होती है। पत्नी और बच्चों के हाथों में रिवॉल्वर दिखाई देना भी नियमों के उल्लंघन का मामला है। जांच के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़ेंः- अंजलि अरोड़ा ने आयोजकों को भेजा 1 करोड़ का नोटिस, बोलीं- खामोशी को कमजोरी न समझें कानपुर में 15 अक्टूबर को हुए डांडिया नाइट विवाद में ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा और आयोजक आमने-सामने आ गए हैं। अंजलि ने आयोजकों को 1 करोड़ रुपए की मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। पूरी खबर पढ़ें…